सरकारी अस्पताल की सुविधाओं की पोल खोलती तस्वीर; एम्बुलेंस न मिलने पर चिलचिलाती धूप में मां को ठेले पर लाद घर ले गया बेटा

 


पटना। बिहार के भागलपुर में मसहूर सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वृद्ध महिला मरीज को एम्बुलेंस नहीं दी गई। उसके बाद उसका बेटा उसे मजबूरन चिलचिलाती धूप में ठेले पर लादकर अपनी मां को घर ले गया। इस मामले में सरकारी अस्पताल से हैरान करने वाला जवाब भी आया है। पूछे जाने पर मरीज के बेटे ने बताया कि मायागंज अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस की सुविधा ही नहीं दी। इस मामले को लेकर पूछे जाने पर अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि जरूरत के अनुसार हम लोग मदद करते हैं। इसके लिए सरकारी रेट हैं, जिसके मुताबिक मरीज के परिजनों को शुल्क देना होता है। उसके बाद एम्बुलेंस से जिले के अंदर कुछ किलोमीटर तक जा सकते हैं। जिले के बाहर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि यह जानकारी हम लोगों को होती तो जरूर कोशिश करते। जरूर उपाय बताते कि क्या करना है, कैसे लेकर जाना है। हमारे यहां भर्ती होने वाले सभी मरीजों को एम्बुलेंस देना संभव नहीं है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3