Aaj Ka Rashifal 09 April 2024: जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

 


मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा फिर भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं लेकिन ठीक हो जायेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके बिरुद्ध सक्रिय होंगे। 

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। 

मिथुन दैनिक राशिफल 

काम के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में समस्या आएगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल 

आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आपके काफी काम में पूरे हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच से कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे। 

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा इसलिए आप आज सचेत रहे। आप कुछ परेशान रहेंगे।  किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ भी थोड़ा अधिक रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतें। 

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आसपास रह रहे लोगों से आपको खुशखबरी मिलने से आप अच्छे मूड में रहेंगे। बिजनेस में किसी बड़ी स्कीम में धन लगा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल 

आपके खर्चीले स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे, जिस कारण आप धन का संचय कम कर पाएंगे। परिवार में कोई बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

व्यापार से जुड़े जातकों की यदि कोई डील पेंडिंग चल रही थी, तो वह फाइनल होगी। आप अपने काम को यदि किसी दूसरे के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप दूसरों के भरोसे कोई महत्वपूर्ण काम ना करें नहीं तो वह रुक सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज आप काम की तलाश में कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। आज आपको सफलता मिलने में संदेह है। पुराने व्यवसाय में आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी अपने को खो सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल 

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3