लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए सपा का विज़न डॉक्यूमेंट 'जनता का मांग पत्र' जारी

 


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को जारी करते हुए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 'हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निःशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने का वादा। मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने का वादा। खाली सरकारी पद भरने का वादा। सरकारी विभागों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा। लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मिलेगी फ्री शिक्षा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति महीने तक की मासिक पेंशन मिलेगी। राशन कार्ड धारक हर फैमिली को 500 रुपये का मोबाइल डेटा मुफ्त भी मिलेगा। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3