सगाई के दिन प्रेमी ने प्रेमिका के साथ दी जान दी, 8 दिन बाद थी लड़के की शादी

 


बाराबंकी। बाराबंकी में प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लड़के की 18 अप्रैल सगाई थी। दवा लेने के बहाने बुधवार शाम को वह घर से निकला था। गुरुवार सुबह उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का शव लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर मिला।

लड़का-लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। लड़के की 8 दिन बाद शादी थी। लड़की पहले से शादीशुदा थी। उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला मसौली थाना क्षेत्र का है।युवक के पास आधार कार्ड और लाइसेंस मिला। जिससे उसकी पहचान अयोध्या के गांव पकरिया मजरे हरिहरपुर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार दुबे (22)  के रूप में हुई।

पुलिस ने शैलेंद्र के घरवालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे शैलेंद्र के चाचा हरि नारायण ने युवती को भी पहचान लिया। उसका नाम माहेनिगार (26) था। उसकी शादी अमेठी के गांव मोहम्मदीपुर निवासी महबूब के साथ हुई थी।

मृतक के चाचा हरिनारायण दुबे ने बताया, ''माहेनिगार करीब 10 दिन पहले अपनी ससुराल से पकरिया गांव आई थी। मेरे भतीजे और माहेनिगार के बीच काफी पहले से अफेयर चल रहा था, जिसका हम लोग लगातार विरोध करते थे। इसीलिए हम लोगों ने लड़के की शादी भी तय कर दी थी। 

हरिनारायण ने बताया, ''लड़के की आज सगाई होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। इसके बाद 26 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। कल माहेनिगार ​​​​​​​की तबीयत खराब हो गई थी। पड़ोसी होने की वजह से माहेनिगार ने उससे दवा दिलाने की बात कही। इसके बाद जैकी ​​​​​​​बुधवार शाम को उसे बाइक से लेकर निकला था। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे।​​​​​​​ इसके बाद हम लोगों ने फोन लगाया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। फिर हम लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोनों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। आज सुबह पुलिस से पता चला कि दोनों के शव बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर पड़े हैं। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3