पश्चिम से चलने वाली हवा पूरे यूपी और देश का माहौल बदल देगी: अखिलेश यादव



नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को गाजियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सात साल बाद अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा महज 150 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। कहा कि यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई का चुनाव है। एक ओर आरएसएस और भाजपा है, जो लोकतांत्रिक सिस्टम को खत्म करने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहा है। बेरोजगारी और महंगाई ये कई बड़े मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती है। इंडिया गठबंधन एनडीए का सफाया कर देगा। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत राम नवमी की बधाई देते हुए की। कहा कि ‘पहले चरण का चुनाव यूपी में होने जा रहा है। पश्चिम से चलने वाली हवा पूरे यूपी और देश का माहौल बदल देगी। गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन बीजेपी का सफाया करेगी.श। किसान दुखी हैं, बीजेपी के वादे झूठे। न किसान की आय दुगुनी हुई न तो रोजगार मिला। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। बीजेपी सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है, उसे भी अपने साथ बीजेपी कर रही है। डबल इंजन की सरकार का दावा करनेवाली बीजेपी के पोस्टर में अब डबल नहीं दिखाई दे रहे हैं, जो एक हैं, वो भी चुनाव के बाद गायब हो जाएंगे.’

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3