छुट्टी के दिन खुला था स्कूल आठ बच्चों की गई जान

 


हरियाणा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक बुरी खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार बस पलट गई। इस हादसे में 8 बच्चों की जान चली गई, जबकि अन्य 22 बच्चे घायल हो गए।  ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी स्कूल खुला था।

महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल ईद पर छुट्‌टी के बाद भी खुला था। सुबह बस करीब 35 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच गांव उन्हानी के पास हादसा हो गया। परिजनों में चीख पुकार मच गया है। चालक के शराब पिए होने की बात सामने आ रही है, वैसे जांच चल रही है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3