सपा विधायक ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर बोला जुबानी हमला

 


सिकन्दरपुर (बलिया)। लोक सभा चुनाव 2024 का पारा धीरे धीरे चढ़ रहा है। दो चरणों का चुनाव हो चुका है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव अंतिम चरण में है। यहां एक जून को वोट डाले जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार और पलटवार हो रहा है। जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव से गायब होते जा रहे है। भाजपा अपने दो बार के सांसद रविन्द्र कुशवाहा पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रामाशंकर राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर पर दाव लगाया है। प्रधान मंत्री के ताजा बयान पर सिकन्दरपुर से विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपनी प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने कहा कि 10 साल प्रधान मंत्री रहने के बाद भी माननीय मोदी जी के पास कोई ऐसा काम नही है, जिसको मंच से आम जनता को बताए। कहां कि 400 पार का नारा दूसरे चरण का चुनाव होते होते गायब हो गया हैं। प्रधानमंत्री जी अब मंगलसूत्र पर आ गए है। क्योंकि उनके पास कोई उपलब्धि नहीं हैं, जिसके नाम पर जनता के बीच जा सके। किंतु देश की जनता भाजपा के झूठ से तंग आ चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान इस सरकार को जल्द से जल्द सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते है। किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानी  घाटे में जा रही है। देश पर विदेशी कर्ज 2014 के मुकाबले 2024 में भाजपा सरकार में चार गुना बढ़ गया है। प्रधान मंत्री जी को देश को बताना चाहिए कि हमने 10 वर्षो में इतना कर्ज लिया है। झारखंड के मुख्य मंत्री और दिल्ली के मुख्य मंत्री को जेल में डाल दिया गया है, जबकि अब तक दोनो मुख्यमंत्रियों की घोटाले में संलिप्तता का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। कहां कि जो भी सरकार से सवाल करेगा उसे जेल में डाल दिया जा रहा है। तानाशाही से देश की जनता ऊब चुकी है और हर हाल में भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। देश के नौजवानों को रोजगार चाहिए। किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य चाहिए। आम जनता को दवाई, पढ़ाई, सड़क, अस्पताल व कालेज चाहिए। महंगाई से छुटकारा चाहिए, जिसके लिए देश की जनता ने दो चरणों में मतदान कर दिया है।जिससे भाजपा बौखला गई है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का जनता ने मन बना लिया है। इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है। यह दो चरणों के मतदान ने साबित कर दिया है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3