बोले अखिलेश; सरकार ने कोविड वैक्सीन लगवाकर जनता की जान खतरे में डाली



सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को जसवंतनगर में इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन जैसी कंपनी से भारतीय जनता पार्टी ने चंदा वसूल लिया। सोचो उन पर क्या गुजरती होगी, जिनके पास वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट है। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि 80% जनता ऐसी होगी, जिन्हें यह वैक्सीन लगी। अब उनका क्या हाल होगा? सरकार ने वैक्सीन लगवाई। आम जनता की जान खतरे में डाल दी। अब उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कहते हैं कि उसकी वजह से हार्ट अटैक ही नहीं, अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। इसका जवाब कौन देगा? भाजपा ने यह तो आचार संहिता से भी बड़ा उल्लंघन किया। इन लोगों ने हमारे और आपके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3