बलियाः बाइक और पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

 


गोपाल प्रसाद

सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर दिया। 


थाना क्षेत्र के भांटी गांव निवासी सूर्य प्रकाश(27) पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह अपने भाई चंद्र प्रकाश उर्फ मंटू के साले अभय निवासी साहूडीह बड़सरी थाना बांसडीहरोड से अभय की पत्नी किरन को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए मर्यादपुर मऊ ले जा रहा था। वह चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही बाइक पर सवार सूर्य प्रकाश और किरन वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, किरन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल ने पिकअप वाहन व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। जैसे ही घटना की जानकारी गांव के लोगों व परिजनों को लगी पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में परिजनों सहित गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता ओमप्रकाश पंजाब के जलालाबाद में बीएसएफ में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। पुत्र के मौत के बाद से ही ओमप्रकाश व मां कुसुम देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मां कुसुम देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं। वहीं सूरज की बहन प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बड़े भाई चंद्र प्रकाश उर्फ मंटू व बड़ी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी थी। मृतक जिला चिकित्सालय में अप्रेंटिश (फर्माशिष्ट) का करता था।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3