मामी से इश्कबाजी भांजे को पड़ी भारी, मामा ने ली भांजे की जान
Crime: हरियाणा के पानीपत के एक गांव में मामी से प्रेम प्रसंग के शक में मामा ने भांजे को रात को सोते हुए कुल्हाड़ी से काट दिया। सुबह भांजे का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। चारपाई के पास ही कुल्हाड़ी रखी थी। आरोपी मामा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां से नमूने जुटाए और जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे। पुलिस ने कुल्हाड़ी अपने कब्जे में ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था। उसका मामा भी मध्य प्रदेश के एक गांव का रहने वाला है। वे पानीपत में एक मुर्गी फार्म पर काम करते थे। उसने किराए पर कमरा लिया था। यहां उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। छह माह पहले आरोपी अपने भांजे प्रकाश को मध्यप्रदेश से लेकर आया था। उसने इसको भी फार्म पर नौकरी दिला दी। मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था। उसका मामा भी मध्य प्रदेश के एक गांव का रहने वाला है। वे पानीपत में एक मुर्गी फार्म पर काम करते थे।
उसने किराए पर कमरा लिया था। यहां उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। छह माह पहले आरोपी अपने भांजे प्रकाश को मध्यप्रदेश से लेकर आया था। उसने इसको भी फार्म पर नौकरी दिला दी। दोनों अलग अलग फार्म पर काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा था। आरोपी को शक था कि भांजे का उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध है। दोनों का मंगलवार रात को भी झगड़ा हुआ था। रात को आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भांजे के पास पहुंच गया और सो रहे भांजे पर कुल्हाड़ी से एक के बाद कई वार किए। इसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी यहीं पर कुल्हाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब सुबह मालिक फार्म पर आया तो उसने शव खून से लथपथ हालत में देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।