EDUCATION
UP में फिर बदला स्कूलों में पढ़ाई का समय
Saturday, May 4, 2024
Edit
UP: यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण की न्यूनतम अवधि में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया गया है। इसके लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन किया गया है।
विशेष सचिव शासन उमेश चंद्र की ओर से नई समय सारणी महानिदेशक को भेजी गई है। जिसके मुताबिक, अब सभी माध्यमिक स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होंगे। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल संचालित होते थे, जबकि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:30 से 2:50 तक स्कूलों का टाइम निर्धारित था।
Previous article
Next article