Aaj Ka Rashifal 18 जून 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि-
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सरसता जीवन में आ गई है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया।
वृषभ राशि-
शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि-
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस भावुकता पर काबू रखिएगा।
कर्क राशि-
घरेलू विवाद से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।
सिंह राशि-
व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि-
धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापारिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। बस अभी थोड़ा निवेश मत करिएगा।
तुला राशि-
जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। समाज में सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्वास्थ्य में सुधार है।
वृश्चिक राशि-
मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है।
धनु राशि-
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि-
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान भी ठीक है। व्यापार में कुछ नया अध्याय जुड़ेगा।
कुंभ राशि-
भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि-
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम।
प्रमोटेट कंटेंट