Aaj Ka Rashifal 20 जून 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि-
परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम।
वृषभ राशि-
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि-
शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा।
कर्क राशि-
प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। भावुकता में काबू रखें। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-
गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है।
कन्या राशि-
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा।
तुला राशि-
जुबान अनियंत्रित न होने दें। निवेश पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि-
भाग्यवान बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
धनु राशि-
मन में शंका बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें।
मकर राशि-
आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा।
कुंभ राशि-
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी।
मीन राशि-
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
प्रमोटेट कंटेंट