श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक महा रुद्राभिषेक व गंगा आरती संपन्न



सिकन्दरपुर, बलिया। श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक महा रुद्राभिषेक व गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें काशी व क्षेत्र के 51 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। तत्पश्चात शाम को काशी के अस्सी घाट से पधारे आचार्यगढ़ द्वारा दिव्य गंगा आरती किया गया। इस महारुद्राभिषेक  कार्यक्रम में 61 जोड़े सम्मिलित हुए, यह कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क होता है। जजमान को  श्वेतांबरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सारा सामग्री उपलब्ध कराया जाता है श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट के संस्थापक आकाश तिवारी, अध्यक्ष श्वेता शर्मा उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव सदस्य आकाश पांडे, सत्यम गुप्ता, सत्यम उपाध्याय,अमित सैनी, सोनू गुप्ता, सौरभ तिवारी, इंद्रजीत तिवारी,अमरेश राज आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3